आगर पुल के ऊपर कुछ दुकानदार बाहर से आकर पुल के ऊपर ही दुकान लगा रहे अवैध रूप से दुकान लगाने वाले के ऊपर ना तो नगर पालिका  सकरी नजर आ रही ना तो यातायात विभाग तो कैसे में सुधरेगा मुंगेली शहर

दैनिक धमाका छत्तीसी मुंगेली /शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से लोग खासे परेशान हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जब शहर की सड़कों पर दिनभर में कई बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है

आए दिन ट्रैफिक जाम से सड़क पर चलने वाले आम लोग हर दिन जूझने को मजबूर हैं। इसमें आम लोगों  को भारी परेशानियों में डाल दिया है। कुछ -कुछ देर पर सड़क पर ऐसा जाम लगता है कि वाहन क्या पैदल चलने वाले  मजबूर हो जाते है। हकीकत है कि आप शहर की व्यस्त सड़कों के दोनों ओर दुकान लगाते नजर आएंगे जिससे  चलते  वाहन चालकों को दुर्घटना का भैय बना रहता है  शहर के  सभी चौक -चौराहे पर जाम की नजारा दिखता है। पर्व त्यौहार आते ही उसमें सुधार के लिए प्रशासनिक कवायद होती है। परंतु ट्रैफिक व्यवस्था जस की तस बनी रहती है। नगर का हृदय स्थल कहे जाने वाली आगर पुल के ऊपर कुछ दुकानदार बाहर से आकर पुल के ऊपर ही दुकान लगा रहे हैं जिसके चलते दुर्घटना का भैय बना हुआ है  नजारा आए दिन देखने को मिल रहा है। वही वाहन चालक भी अपनी मर्जी के अनुसार वाहन लगाते है। वैसे शहर में कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं होना भी इसकी मुख्य वजह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *