Breaking Newsअपना शहरखबर आस पासछत्तीसगढ़बिलासपुरराजधानी

दीपावली से पहले खाद्य एवं औषधि प्रशासन की सक्रियता, चिरमिरी में मिठाई दुकानों और होटलों का सघन निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा टीम ने मिठाई और खोवा के नमूने किए संकलित, जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजे गए

खाद्य सुरक्षा टीम ने मिठाई और खोवा के नमूने किए संकलित, जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजे गए

एमसीबी / दीपावली त्यौहार के मद्देनजर आम नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में विशेष सघन प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में कलेक्टर संतन देवी जांगड़े एवं सीएमएचओ के मार्गदर्शन में विभागीय टीम द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 30 एवं 31 अक्टूबर 2026 को चिरमिरी क्षेत्र की विभिन्न मिठाई दुकानों एवं खोवा विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविकांत गुप्ता एवं उनकी टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करते हुए विभिन्न प्रतिष्ठानों से मिठाई एवं खोवा के नमूने संकलित किए।
निरीक्षण के दौरान बीकानेर स्वीट्स से बेसन लड्डू एवं सोनपापड़ी, केरला होटल से चमचम, बिज्जू होटल से खोवा, राहुल मिष्ठान भंडार से खोवा एवं रसगुल्ला तथा पटेल स्वीट्स से मगज लड्डू के नमूने संकलित किए गए। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अनुसार प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। दीपावली पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा मिठाई दुकानों, होटलों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button