धमाका छत्तीसी मुंगेली / छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना जिला-मुंगेली में प्रदेश पदाधिकारी का आगमन प्रदेश अध्यक्ष – शिवेंद्र वर्मा
प्रदेश उपाध्यक्ष – चंद्रकांत यदु, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का विशाल रैली निकाल कर स्वागत किया गया रैली पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम से शुरू होकर नया बस स्टैंड होते हुए

मण्डी के पास स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को फूल माला से सजाकर पूजा अर्चना किया गया जिसके बाद पुनः रैली प्रारंभ कर पड़ाव चौक, फिर दाऊपारा चौक होते हुए विश्राम गृह में रैली समापन कर।बैठक प्रारंभ किया गया जिसमें जिले का दायित्व के रूप में जिलासंयोजक – नेमचंद साहू,सह संयोजक – रोशन साहू,, जिलाध्यक्ष -योगेश साहू,जिला उपाध्यक्ष -रिंकू यादव,व शहर अध्यक्ष के रूप में उमेश चंद्राकर को दायित्व सौंपा गया । संगठन विस्तार पर चर्चा और छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के उद्देश्य जात पात के करव बिदाई, छत्तीसगढ़िया भाई भाई,पर एक समाज बन कार्य करने व राजनीति में युवाओं को आगे आने के लिए उत्साहित किए, छत्तीसगढ़ी भाषा को राज्य भाषा कर 6वी अनुसूची में जोड़ने के बारे में चर्चा हुआ।।