सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ की पाली में बैठक हुई सम्पन्न,नई सदस्यता, ब्लाकों का गठन सहित कई फैसले लिए गये।
कुछ पुराने साथियों के साथ नए पत्रकार, संघ में हुए सामिल। 20 फरवरी को होगा विशाल पत्रकार सम्मेलन।
धमाका छत्तीसी पाली/ सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ की एक अहम बैठक 01/02/26 को पाली विश्रामगृह में रखी गई जिसमें कटघोरा,पाली पोड़ी, कोरबा,मुंगेली,कोटा सहित आसपास के पत्रकारगण उपस्थित हुए।
इस बैठक में सदस्यता अभियान चला कर नए सदस्य बनाये गए और कुछ हमारे पुराने मित्र भी सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ में शामिल हो कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री आर डी गुप्ता जी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हम 24 घंटे पत्रकार साथियों के दुख सुख में खड़े रहते है। पत्रकारों की समस्यायों के समाधान करने के लिए तत्पर रहते है। पत्रकारों में आपसी विश्वास,प्रेम सदभाव होगा तभी पत्रकारों का कल्याण होगा। और हमारा संगठन इसी दिशा में कार्य कर रहा है,आज पत्रकारों की सुरक्षा,उनके आत्मसम्मान की रक्षा प्रमुख बिषय है और हम दिन रात इस दिशा में प्रयासरत है। आपका साथ मिलता रहेगा एकदिन हमारा मिशन जरूर पूरा होगा।

सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के संभाग अध्यक्ष श्री कन्हैया यादव ने भी अपने संबोधन में पत्रकारों को कहा घबराने की जरूरत नही है निष्ठा,ईमानदारी से आप पत्रकारिता करते रहे कंही कोई समस्या आती है हम सब आपके साथ खड़े है।
इस अवसर पर सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष- आर डी गुप्ता, प्रशांत गुप्ता,संभाग अध्यक्ष कन्हैया यादव, संदीप गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष अंकित सोनी, सुचित मराबी, कोरबा जिला अध्यक्ष कमल महंत, जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रमोद दीवान, धनराज सिंह,गौतम कुमार,अजय महंत,क्रांति जायसवाल, दीपक भोई,श्रीराम यादव,प्रमोद,बादल दुबे, बिजय कश्यप, शशिमोहन,विकाश तिवारी, राजेश कुमार,रोहित जायसवाल सहित कई अन्य पत्रकारगण उपस्थित रहे और पाली कटघोरा कोरबा के सेंटर में एक आगामी 20 फरवरी को विशाल पत्रकार सम्मेलन कराने का फैसला लिया गया।