दैनिक धमाका छत्तीसी समाचार पत्र के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के द्वारा किया गया

दैनिक धमाका छत्तीसी के डायरेक्टर महेश गोयन, संपादक शैलेश कुमार शर्मा, असिस्टेंट डायरेक्टर व छत्तीसगढ़ ब्यूरो प्रमुख कन्हैया यादव को बधाई दी

धमाका छत्तीसी रायपुर/
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दैनिक धमाका छत्तीसी समाचार पत्र का आज वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया धमाका छत्तीसी हिंदी समाचार पत्र अनवरत रूप से 9 वर्षों से राजधानी रायपुर प्रकाशित कर प्रदेशों के सभी संभाग जिला तहसील स्तर तथा ब्लॉको में प्रसारित किया जा रहा है इसी कड़ी में 2026 नव वर्ष के उपलक्ष्य पर दैनिक धमाका छत्तीसी समाचार पत्र के द्वारा पाठकों के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वार्षिक कैलेंडर का प्रकाशन किया गया। दैनिक धमाका छत्तीसी अपने निष्पक्ष पत्रकारिता एवं तथ्य जनक समाचारों को लेकर अपनी विश्वसनीयता कायम करते हुए आपकी सेवा में निरंतर प्रयासरत है तथा आपके पठनीय विषय वस्तु को लेकर आगे भी प्रस्तुत करने की दिशा में प्रयास रहेगा। नव वर्ष के अवसर पर हमारे संस्थान के द्वारा अपने प्रिय पाठकों के लिए

नव वर्ष के अवसर पर एवं अन्य शुभ अवसरों पर आरती संग्रह एवं अन्य सामग्रियों का प्रकाशन किया जाता है। दैनिक धमाका छत्तीसी समाचार पत्र के

विमोचन के अवसर पर
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने धमाका छत्तीसी के डायरेक्टर महेश गोयन, संपादक शैलेश कुमार शर्मा असिस्टेंट डायरेक्टर व छत्तीसगढ़ ब्यूरो प्रमुख कन्हैया यादव को बधाई देते हुए समाचार पत्र की विश्वसनीयता यथावत रखने का आग्रह किया। इस अवसर पर सद्भाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता,
दैनिक धमाका छत्तीसी के छत्तीसगढ़ ब्यूरो प्रमुख कन्हैया यादव, पत्रकार प्रशांत गुप्ता कोटा, धन्नू यादव ,एस एस आर बोरवेल्स के संचालक रवि शर्मा एवं अन्य लोग विमोचन में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *