धमाका छत्तीसी कटघोरा/ बिलासपुर संभाग के कोरबा जिले के कटघोरा ब्लॉक के विजयपुर ग्राम पंचायत स्थित सदभावना भवन में,प्राकृतिक बातावरण के बीच सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ का प्रदेश स्तरीय नव वर्ष मिलन एवं सम्मान समारोह भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, के साथ ही कोरबा,कटघोरा,बांकीमोगरा, पोड़ी,पसान, पाली, बिलासपुर,कोटा,मुंगेली, कोरिया,मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, रायपुर से सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी,सदस्यों व सैकड़ों पत्रकारों की उपस्थिति रही साथ सम्मान समारोह और साथ साथ भोजन में ग्रामीणों की भारी उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र की मजबूती से जोड़ते हुए कहा कि सशक्त पत्रकारिता ही समाज को सही दिशा देती है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार और सभापति सुष्मा रवि रजक की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के सम्माननीय प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता के नेतृत्व में प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता का परिचय दिया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता ने कहा पत्रकार समाज और सरकार का मित्र है,दुश्मन नही, पत्रकारों के साथ सरकार,शाशन,प्रसाशन,जनप्रतिनिधि,और समाज के लोग अपने परिवार के सदस्य की तरह ब्योहार करें,पत्रकार सरकार की महत्वपूर्ण जनहितैसी योजनाओं को सही ढंग से जनता जनार्दन के बीच मे अमल में पहुँचे इस दिशा में अपनी लेखनी चलाते है सरकार को अधिकारियों को समाचार के माध्यम से अवगत कराते है।वह किसी भी का विरोध नही करते । अगर कोई भी पत्रकार साथियों को अनावश्यक परेशान करता है तो संघ और सम्पूर्ण पत्रकार जगत सड़क से सरकार तक कि लड़ाई लड़ने को तैयार रहेगा।
मंच संचालन बेहद प्रभावशाली और ऊर्जावान रहा। संचालक ने अपनी ओजपूर्ण वाणी और सधे हुए शब्दों से पूरे कार्यक्रम को बांधे रखा, जिससे उपस्थित जनसमूह अंत तक उत्साहपूर्वक जुड़ा रहा।
जिला कोरबा की टीम ने इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी महीनों की तैयारी, समन्वय और मेहनत का परिणाम रहा कि कार्यक्रम अनुशासन, गरिमा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। टीम की सक्रियता और संगठन क्षमता की चारों ओर सराहना हुई। इसमें जिले के सभी ब्लाकों के संघ के साथ जुड़े और अन्य पत्रकार साथियों ने सहयोग साथ दिया।
सफाई कर्मचारियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को साड़ी, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहने चाहिए, ताकि समाज में सम्मान और सदभाव की भावना मजबूत होती रहे।

नव वर्ष की शुरुआत विजयपुर ने जिस जोश, एकता और सम्मान के संदेश के साथ की, उसने पूरे क्षेत्र में ही नही पूरे प्रदेश में पत्रकारों और समाजसेवियों में एक नई ऊर्जा भर दी। सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ निरंतर पत्रकारों के हित चिन्तन के साथ समाज सेवा के एवम जनहितैसी कार्यो में लगा रहता है। समय समय पर लगातार इस तरह के बड़े आयोजन होते रहते है।
इस कार्यक्रम में प्रमुखरूप से आर डी गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़, डी सी बघेल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, कन्हैया यादव संभाग अध्यक्ष बिलासपुर, राशिद जमाल सिद्धकी,प्रशांत गुप्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष, संदीप गुप्ता,प्रदेश सचिव, हनुमान अग्रवाल प्रदेश सलाहकार,मनीष शर्मा,प्रदेश पदाधिकारी,सतेंद्र वर्मा प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार संजय मोदी, श्रीकांत जैसवाल कोरिया, अंकित सोनी जिला उपाध्यक्ष बिलासपुर, विकाश तिवारी ब्लाक अध्यक्ष कोटा,सुचित मरावी, ब्लाक सचिव कोटा,कमल महंत,अजय महंत,प्रमोद दीवान, अनुज पाठक, प्रियांशु मल्होत्रा, सहित बड़ी संख्या में प्रदेश भर से पत्रकारगण उपस्थित रहे।