कार्रवाई के तहत एक दुकान को नियमों की अनदेखी और बार-बार समझाइश के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर सील बंद किया

कन्हैया यादव 96914050240,8770100240

धमाका छत्तीसी मुंगेली / जिले में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अभियान को तेज कर दिया है। व्यापारियों को पूर्व में समझाइश देने के बाद अब प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला मुख्यालय स्थित पड़ाव चौक से पंडरिया रोड तक का निरीक्षण कर अतिक्रमण एवं अनधिकृत रूप से सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर रखे गए सामानों को दुकान की अंदर रखने की समझाइश दी। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई दुकानदारों द्वारा अपने स्वामित्व की सीमा से बाहर सामान रखकर सड़क के हिस्से पर कब्जा किया गया है, जिससे आम नागरिकों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कलेक्टर ने मौके पर ही संबंधित दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए दुकान के अंदर ही व्यापारिक सामग्री रखने के निर्देश दिए। कार्रवाई के तहत एक दुकान को नियमों की अनदेखी और बार-बार समझाइश के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने पर सील बंद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *