मुंगेली जिले को मिली 07 नवीन 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी तेज गति: विधायक मोहले

जिले को मिली 07 नवीन 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस

विधायक श्री मोहले ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

धमाका छत्तीसी मुंगेली / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले को 07 नवीन 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस प्राप्त हुई है। इन एम्बुलेंस को जिला कलेक्टोरेट परिसर से विधायक पुन्नूलाल माहले ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इन एम्बुलेंस से सभी जरूरतमंद मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

शासन की मंशा है कि आपातकालीन स्थिति में मरीज को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके। 07 नवीन 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस मिलने से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को तेज गति मिलेगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि 02 एम्बुलेंस जिला चिकित्सालय, 01 सेतगंगा, 02 वाहन लोरमी क्षेत्र, 01 पथरिया और 01 एम्बुलेंस सरगॉव में रहेगा। इस दौरान अपर कलेक्टर जी.एल. यादव, मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज, जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकमल सिंह परिहार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती शीला साहा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक गिरीश कुर्रे, डॉ. एम.के. रॉय, जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, शैलेष पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *