Breaking Newsअपना शहरखबर आस पासछत्तीसगढ़राजधानी

बीजापुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 9.260 किलो पैंगोलिन शल्क और तेंदुए की खाल बरामद, 6 तस्कर हिरासत में

वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि शिकार या अवैध व्यापार की कोई भी जानकारी नजदीकी वन कार्यालय को दें।

साहिल लाटकर / बीजापुर। वन्यजीवों के संगठित शिकार और अवैध व्यापार पर वनमंडल बीजापुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग जगहों पर छापा मारकर 9.260 किलोग्राम पैंगोलिन के शल्क और तेंदुए की एक खाल बरामद की गई है। इस मामले में कुल 6 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

पहली कार्रवाई ग्राम रेड्डी, तहसील गंगालूर में की गई। सूचना के आधार पर टीम ने दबिश देकर 9.260 किलो पैंगोलिन शल्क बरामद किए और मौके से 4 आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ।

पूछताछ से मिले सुराग पर दूसरी कार्रवाई ग्राम मल्लेपल्ली, बासागुड़ा, तहसील आवापल्ली में की गई, जहां से तेंदुए की खाल बरामद हुई और 2 और आरोपी पकड़े गए।

पैंगोलिन और तेंदुआ दोनों वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की अनुसूची-I की अति संरक्षित प्रजातियां हैं। इनका शिकार, अंगों का संग्रह या व्यापार गंभीर और गैर-जमानती अपराध है, जिसमें कठोर कारावास और अर्थदंड का प्रावधान है।

सभी आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा है। वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि शिकार या अवैध व्यापार की कोई भी जानकारी नजदीकी वन कार्यालय को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button