Breaking Newsअपना शहरखबर आस पासछत्तीसगढ़मुँगेली

अमोरा रोड पर 5.4 लीटर देशी शराब जब्त

अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है

मुंगेली / कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पथरिया वृत्त अंतर्गत थाना जरहागांव पुलिस ने अमोरा रोड पर कार्रवाई करते हुए 5.4 लीटर देशी प्लेन शराब जब्त की है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
आबकारी अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान आरोपी फत्ते कोशले निवासी भिलाई, थाना जरहागांव के कब्जे से 5.4 लीटर देशी प्लेन शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया है। इस कार्रवाई में विवेचक अधिकारी राम सनेही यादव सहित आरक्षक  रविंद्र क्षत्री, जयेंद्र नंदागौरी एवं नगर सेना की बिंदिया राजपूत शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button