Breaking Newsअपना शहरखबर आस पासछत्तीसगढ़राजधानी

उत्तर बस्तर कांकेर : पेंशनरों को घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की सुविधा

बैंकों को अभियान के सफल क्रियान्वयन के निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर / पेंशनरों को जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाने के उददेश्य से फेस आथं टिकेशन तकनीक पर आधारित डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 जारी किया गया है। जिसके  माध्यम से पेंशनर बिना किसी कठिनाई के अपने मोबाइल फोन अथवा कम्प्यूटर के माघ्यम से घर बैठे ही जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। डिटिजल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला कोषालय अधिकारी कांकेर द्वारा जिले के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वे पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button