मुंगेली शहर में धड़ल्ले से देर रात तक दुकान संचालित कर रहे

नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है
क्या मुंगेली पुलिस ऐसे लापरवाह लोगों के ऊपर कार्रवाई करेगी यह इनको ऐसा ही छोड़ दिया जायेगा

लगातार देर रात तक शहर में दुकान खुले रहने से शहर का माहौल खराब होते नजर आ रहा है अगर समय रहते ही सुधार नहीं हुआ तो कभी भी बड़ी घटना हो सकती है
अगर हम बाते करे नाबालिक बच्चो और बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां रात में तेज रफ्तार गाड़ियां शहर में दौड़ते नजर आ रहे है
जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए लगातार जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को जानकारी देने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है
दैनिक धमाका छत्तीसी मुंगेली पुलिस प्रशासन से अपील करता है कि ऐसे दुकानदारों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए जिससे शहर का माहौल अच्छा बना रहे।
कन्हैया यादव
धमाका छत्तीसी मुंगेली /मुंगेली शहर में लगातार देर रात तक अवैध रूप से चला रहे है जिससे शहर में अपराध बढ़ सकता है। खुले आम दुकान, पान दुकान, ठेला, खुले
रहने से असामाजिक तत्वों का आना-जाना लगा रहता है
जिसे शहर में कोई बड़ी घटना हो सकती है समय रहते अगर पुलिस प्रशासन के द्वारा ऐसे दुकानदार के ऊपर कार्रवाही करनी चाहिए जो देर रात तक दुकान खोल कर मुंगेली शहर का माहौल खराब कर रहे है
अगर हम बात करे
ऐसे दुकानदारों का जो देर रात तक खुले रखते है नया बस स्टैंड, नेहरू चौक, गोल बाजार, बलानी चौक, पुराना बस स्टैंड, दाऊपारा चौक इन जगहों में देर रात तक दुकान खुला मिल जायेगा पान दुकान के आड़ में सिगरेट गुटका तंबाकू
और कई प्रकार के नशीली पदार्थ खुलेआम रात को बेचा जा रहे है देर रात तक खुले अवैध रूप से दुकानों पर पुलिस को कार्रवाही करनी चाहिए जिससे शहर का माहौल अच्छा रहे साथी तेज रफ्तार गाड़ियों के चलते कई बार लोग दुर्घटना का शिकार होते होते बचते है ऐसे मनचले लड़कों के ऊपर प्रशासन को सख्त कार्रवाही करनी चाहिए जिसे शहर में
अच्छे लोग घूम सके. पुलिस प्रशासन से अपील है कि ऐसे लोग जो रात को शहर का माहौल खराब कर रहे है ऐसे लोगों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाही होनी चाहिए जिसे शहर का माहौल अच्छा हो सके और अच्छे परिवार वाले रात में घूम सके
इस संबंध में थाना प्रभारी से जानकारी लेने के लिए संपर्क किया गया पर उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया
मुंगेली पुलिस को ऐसे मनचले लोगों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए जिससे शहर का माहौल अच्छा बना रहे क्या मुंगेली में पुलिस का डर खत्म हो गया है जो धड़ल्ले से देर रात तक अवैध कारोबार करने वाले लोगों का हौसला बुलंद होते जा रहे है



