Breaking Newsअपना शहरखबर आस पासछत्तीसगढ़राजधानी

नारायणपुर मालक परिवहन संघ के चुनाव को लेकर उत्साह

संरक्षको ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी

नारायणपुर धमाका छत्तीसी/नारायणपुर मालक परिवहन संघ के संरक्षक द्वय राजेश दीवान एवं बृजमोहन देवांगन पत्रकार वार्ता में कहा कि विगत तीन माह से संघ में हो रहे विवाद को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा संघ कार्यालय को सील करने पुलिस प्रशासन और तहसीलदार को भेज दिया गया था, इस अप्रिय स्थिति को देखते संरक्षकों द्वारा दोनों गुटों के समक्ष नये सिरे से चुनाव करवाये जाने संबंधी निर्णय रखा, इसे दोनों पक्षों द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया और इसी निर्णय में यह भी निश्चित किया गया कि सब रजिस्ट्रार और रजिस्ट्रार के यहाँ दोनों पक्षों द्वारा किये गये आवेदनों की वापस लेते हुए आगामी बारह नवंबर की पेशी को समाप्त कर दिया जायेगा। किंतु बारह नवंबर को पेशी में मात्र एक ही पक्ष गया। इस अप्रिय स्थिति को देखते हुए हम संरक्षक द्वय द्वारा तेरह नवंबर से पूर्व में स्थगित चुनाव प्रक्रिया को पुनः प्रारंभ कर दिया गया है। इस प्रक्रिया में विभिन्न पदों के लिए सदस्यों द्वारा नामांकन फार्म भी खरीदे गये हैं और संघ के सदस्यों में इसको लेकर भारी उत्साह है। चुनाव की प्रक्रिया निम्न प्रकार है- प्राथमिक मतदाता सूची प्रकाशन 13 नवम्बर, मतदाता सूची पर दावा आपत्ति प्रस्तुत करने 15 नवंबर, मतदाता सूची प्रकाशन की तिथि 16.11.2026 मतदाता सूची नामांकन पत्र प्राप्त करने की तिथि 18.11.2026 नामांकन पत्रों की प्रस्तुति 20.11.2026 नामांकन पत्र की जाँच और वैध नामांकनों की घोषणा 21.11.2026 नाम वापस लेने की तिथि 22.11.2026 प्रत्याशियों की अंतिम सूची 23.11.2026 प्रत्याशियों के अंतिम चुनाव चिन्हों का वितरण 23.11.2026 मतगणना 28.11.2026 परिणाम घोषणा 28.11.2026 चुनाव स्थल-आहूजा पैलेस निश्चित किया गया है। यह चुनाव वाहन मालिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए करवाये जाने का निर्णय लिया गया है, हम संरक्षक किसी भी नये निर्वाचित पदाधिकारियों का हर संभव सहयोग करेंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button