Breaking Newsअपना शहरखबर आस पासछत्तीसगढ़बिलासपुरमुँगेली

बार-बार तबादला न होने से अधिकारियों के मन से प्रशासनिक जांच या कार्रवाई का डर खत्म हो जाता है। उन्हें पता होता है कि व्यवस्था में उनकी पकड़ इतनी मजबूत हो चुकी है कि उन पर आसानी से आंच नहीं आएगी।

कुछ विभाग के अधिकारी तो अपने आप को यह सोचते है हमारा कौन क्या करेगा जिसकी वजह से खुलेआम भ्रष्टाचार कर रहे है

लंबे समय तक एक ही स्थान पर रहने से अधिकारी स्थानीय ठेकेदारों, बिचौलियों (दलालों) और भ्रष्ट तत्वों के साथ एक मजबूत सांठगांठ बना लेते हैं, जिससे अवैध वसूली और कमीशनखोरी आसान हो जाती है।

मुंगेली के अधिकांश विभागों में लंबे समय से मुंगेली के अफसरों की कृपा, वर्षों से एक ही जगह जमे

कन्हैया यादव 9691050240

मुंगेली जिले में में कई ऐसे विभाग है जहां लंबे समय से अधिकारी कर्मचारी जमे बैठे हैं। अधिकारी व कर्मचारियों के एक ही जगह जमा रहने के कारण विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। हैरत वाली बात तो यह है कि कई ऐसे अधिकारी कर्मचारी ऐसे हैं जो 8से 10 वर्षों से एक ही टेबल पर जमे हैं। जिससे शासन के योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी गंभीर लापरवाही साफ देखी जा सकती है।

सरकारी दफ्तरों में अधिकारी वर्षों से एक ही जगह कुंडली मारकर बैठे हैं। विभाग उनको नहीं हटा पा रहा है। उनके सामने सारे कायदे-कानून बौने साबित हो रहे हैं। कोई 10 वर्षों से बैठे हुए है

सरकारी कार्यालयों में 10-15 वर्षों से एक स्थान पर जमे हैं कर्मचारी

विभागीय कार्यालयों में इन अधिकारियों ने ऐसी पैठ बना ली है कि उसके इशारे पर ही अफसर काम करते हैं। कई ऐसे कार्यालय हैं, जिनका संचालन अफसर नहीं, ऐसे बाबू करते हैं। कई अधिकारी आए-गए। अपने अपने हिसाब से व्यवस्था बनाई और चलाई, लेकिन इन बाबुओं को वे हिला नही सके

एक स्थान पर जमे हैं कर्मचारी

यदि कभी इन कर्मचारियों को हटाने की बारी व सरकार का निर्देश आया के अफसरों ने ही कारण गिनाकर उनका तथादाला रुकवा दिया। कुछ कर्मचारी ऐसे भी हैं जो अपना नजदीक के जिले में करवाया और कुछ दिनों के बार रह कर वापस आ जाते है

मुंगेली के ऐसे कई विभाग हैं

जहां परसों से जमे अधिकारी कर्मचारियों के चलते हैं आए दिन भ्रष्टाचार सुनने व देखने को मिल रहा है

जनपद पंचायत मुंगेली, मनियारी जल संसाधन, , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, शिक्षा विभाग , ट्रेजरी और कई विभाग है जहां लंबे समय से अधिकारी कर्मचारी जमे हुए हैं।

8 से 10 साल से एक स्थान पर, एक ही पद पर बने हुए हैं। विभाग के कार्यालय का कामकाज इन्हीं के भरोसे रहता है। कार्यालय में जो भी आता है, अधिकारी से कम मुलाकात करने में भलाई समझते है। विभाग के लोग कहते है

मुंगेली में कई विभाग के ऐसे अधिकारी हैं जो किसी राजनीतिक संरक्षण के दम पर चल रहे है जिसकी वजह से लंबे समय तक टिके हुए है
कुछ विभाग के अधिकारी तो अपने आप को यह सोचते है हमारा कौन क्या करेगा
जिसकी वजह से खुलेआम भ्रष्टाचार कर रहे है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button