अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई

13.68 देशी मदिरा और 03 लीटर महुआ शराब जब्त

धमाका छत्तीसी मुंगेली / आबकारी वृत्त पथरिया द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए विभिन्न ग्रामों में प्रभावी कार्रवाई की गई। इस दौरान तीन अलग-अलग मामलों में 13.68 लीटर देशी मदिरा एवं 03 लीटर महुआ शराब जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय के मार्गदर्शन में ग्राम खरसोला में कार्रवाई करते हुए धनसाय दिवाकर से 5.94 लीटर देशी मदिरा जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया। इसी क्रम में ग्राम पड़ियाइन में डिकेश्वर साहू से 7.74 लीटर देशी मदिरा जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। वहीं ग्राम खैरझिटी में उमेद नवरंग के पास से 03 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब बरामद की गई। इस मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(क) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *