Breaking Newsअपना शहरखबर आस पासछत्तीसगढ़राजधानी

ग्राम पदेड़ा में आयोजित हुआ निःशुल्क ऑर्थोपेडिक विशेष स्वास्थ्य शिविर, 153 ग्रामीणों ने उठाया लाभ

कमर, जोड़ों व शरीर दर्द का हुआ उपचार, 64 पैथोलॉजी जांच में 14 मलेरिया पॉजिटिव एवं 06 गंभीर एनीमिया के मरीज चिन्हित

कमर, जोड़ों व शरीर दर्द का हुआ उपचार, 64 पैथोलॉजी जांच में 14 मलेरिया पॉजिटिव एवं 06 गंभीर एनीमिया के मरीज चिन्हित

बीजापुर धमाका छत्तीसी/ दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों में सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से शिखर युवा मंच एवं एसबीआई फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से संचालित एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स (मोबाइल मेडिकल यूनिट), बीजापुर द्वारा ग्राम पदेड़ा में एक दिवसीय ऑर्थोपेडिक विशेष स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 153 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां प्रदान की गईं।

जोड़ों व कमर दर्द के मरीजों को मिला विशेष परामर्श

शिविर के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशवंत राव गुरला द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण में अधिकांश ग्रामीणों में शरीर दर्द, कमर दर्द तथा मांसपेशियों एवं जोड़ों से संबंधित समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। चिकित्सक द्वारा मरीजों को आवश्यक उपचार एवं दवाइयां प्रदान करने के साथ ही स्वस्थ जीवनशैली एवं नियमित व्यायाम के संबंध में आवश्यक परामर्श दिया गया।

64 पैथोलॉजी जांचें हुईं, 16 मरीज उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर

स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ शिविर में 64 पैथोलॉजी जांचें भी की गईं। इनमें 34 ग्रामीणों की मलेरिया जांच में 14 मलेरिया पॉजिटिव पाए गए, जबकि 17 हीमोग्लोबिन जांच में 06 मरीजों में गंभीर एनीमिया की पुष्टि हुई। इसके अतिरिक्त 08 ब्लड शुगर, 02 ब्लड ग्रुप तथा 02 सिकल सेल जांचें भी की गईं।

स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए चिन्हित 14 मलेरिया पॉजिटिव एवं 02 गंभीर एनीमिया से प्रभावित कुल 16 मरीजों को बेहतर उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चेरपाल एवं जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया गया।

जनप्रतिनिधि एवं चिकित्सा दल की रही सक्रिय सहभागिता

शिविर में ग्राम पंचायत पदेड़ा की सरपंच श्रीमती मंजू कोरसा की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने ग्रामीणों को स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। शिविर को सफल बनाने में एसबीआई संजीवनी मोबाइल मेडिकल यूनिट के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मुकेश मानिकपुरी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशवंत राव गुरला, लैब टेक्नीशियन मनोरमा उसेंडी, फार्मासिस्ट योगेश लिंगम, स्टाफ नर्स खुशबूलता चौधरी एवं पायलट सियाराम कुड़ियाम का सक्रिय योगदान रहा।

शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को समय पर स्वास्थ्य जांच, सही चिकित्सकीय परामर्श एवं उचित उपचार के महत्व से अवगत कराते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button