Breaking Newsअपना शहरखबर आस पासछत्तीसगढ़राजधानी

दीपावली मिलन समारोह में कांग्रेस को बड़ा झटका, 10 कांग्रेस नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

नए साथियों के पार्टी में शामिल होने से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

बीजापुर धमाका छत्तीसी। भारतीय जनता पार्टी मंडल भैरमगढ़ द्वारा नया बस स्टैंड में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा। भाजपा की रीति-नीति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़े 10 नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

दंतेवाड़ा विधायक एवं नगर पंचायत भैरमगढ़ चुनाव प्रभारी चैतराम अटामी, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष एवं नगर पंचायत भैरमगढ़ सह प्रभारी पायल गुप्ता, जिला प्रभारी दीपेश अरोरा तथा भाजपा जिला अध्यक्ष घासीराम नाग सहित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में सभी सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, विकास की नीति और गरीबों, किसानों, महिलाओं एवं युवाओं के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर लगातार लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ काम करने वाला संगठन है। नए साथियों के पार्टी में शामिल होने से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने नवप्रवेशी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार में सभी का सम्मान है। पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक शक्ति को गांव-गांव तक पहुंचाने में सभी नए सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने आगामी नगरीय निकाय चुनाव में एकजुट होकर भाजपा की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर समलू नाग, विजू कुंजाम, गोपी हेमला, लखिन्दर नाग, शिवम प्रधान, सुकचन्द माड़वी, विजय कुंजाम, घनश्याम नाग, रमेश्वर ठाकुर, एवं अथान पवार सहित 10 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

दीपावली मिलन समारोह में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवप्रवेशी सदस्यों का स्वागत-अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button