Breaking Newsअपना शहरखबर आस पासछत्तीसगढ़राजधानी

संविधान दिवस पर बीजापुर में गूंजे संविधान की प्रस्तावना के स्वर, संवैधानिक मूल्यों के प्रति दोहराई गई प्रतिबद्धता

कलेक्टर विश्वदीप ने कराया संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, जिला सहित अनुभाग एवं विकासखंड स्तरीय कार्यालयों में भी हुआ आयोजन

बीजापुर धमाका छत्तीसी/ संविधान दिवस के अवसर पर बीजापुर जिले में भारतीय संविधान के प्रति सम्मान, आस्था एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। जिला कार्यालय बीजापुर में कलेक्टर विश्वदीप ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के आदर्शों को आत्मसात करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

संविधान दिवस के उपलक्ष्य में जिला कार्यालय सहित जिले के समस्त अनुभाग एवं विकासखंड स्तरीय शासकीय कार्यालयों में भी संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए संविधान के प्रति अपनी आस्था एवं सम्मान व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया था। इसी ऐतिहासिक दिवस की स्मृति में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। संविधान दिवस का आयोजन नागरिकों में संवैधानिक अधिकारों एवं मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

इस अवसर पर जिला कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button